Homeराजनीतिरिंगनोद - भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत राजगढ़ ग्रामीण मंडल की...

रिंगनोद – भाजपा बूथ विस्तारक योजना के तहत राजगढ़ ग्रामीण मंडल की बूथ विस्तारक एवं पेज प्रमुख की बैठक संपन्न

रिंगनोद। भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बूथ विस्तारक योजना के तहत राजगढ़ भाजपा ग्रामीण मंडल रिंगनोद बूथ क्रमांक 224 की बूथ विस्तारक एवं पेज प्रमुख की बैठक शुक्रवार को महादेव घाट परिसर पर रखी गई। जिसमें प्रभारी सुरेश माहेश्वरी ने बताया कि बूथ कि सरंचना से भाजपा को मजबूत बनाना है, इसमें विस्तारक बने कार्यकर्ता अपने बूथ पर प्रतिदिन समय देकर संगठन को गुणात्मक और संख्यात्मक रूप से मजबूत बनाने के लिए आगामी चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखेंगे। वहीं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल ने कार्यकर्ताओं को बूथ विस्तार योजना के कार्य में उत्साह के साथ जुड़ने का आह्वान किया है, मंडल महामंत्री सुनील मेहता ने बूथ के संबंध में संपूर्ण जानकारी दी। विस्तारक बैठक में मंडल उपाध्यक्ष राजेश लछेटा, लोकेश कर्मा, प्रतीक पाटीदार, योगेश परिहार, ईश्वर मिस्त्री, हिम्मत पाटीदार, संजय चोयल, बबलू पाटीदार आदि उपस्थित थे। जानकारी सुनील माहेश्वरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!