राजगढ़। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर बीती रात्रि चार्टर्ड बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर गई। बस में यात्री सवार थे। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नही आई है। जानकारी के अनुसार झाबुआ से इंदौर जा रही चार्टर्ड बस क्रमांक MP 09 FA 9073 सोमवार देर रात्रि में अनियंत्रित होकर राजगढ़ के समीप फोरलेन से निचे गड्ढे में उतर गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नही हुई। हादसे के बाद बस चालक तथा परिचालक मौके से फरार हो गए। राजगढ़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
