Homeराजनीतिसरदारपुर - स्वामी विवेकानंदजी की 159वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने...

सरदारपुर – स्वामी विवेकानंदजी की 159वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो ने किया 159 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन

सरदारपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंदजी की 159 वी जयंती के उपलक्ष्य में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या के निर्देश पर सरदारपुर नगर में 159 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे रहे। साथ ही डॉ. भगवान भाई पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य संजय बघेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, जिला मंत्री मुकेश केवलजी, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में क्षेत्रभर से युवाओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किया गया। कार्यक्रम में सरदारपुर तहसील के पांचों मंडल के युवा मोर्चा  कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में सरदारपुर मंडल उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, आईटी सेल प्रभारी पंकज, सरदारपुर युवा मोर्चा से आदित्य यादव, चंद्रशेखर कामदार, गौरव त्रिवेदी, हर्षित मारू, राज यादव, रिंगनोद युवा मोर्चा से नारायण पाटीदार, राजोद युवा मोर्चा से ओपी धाकड़ मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मदन पाटीदार ने किया।    

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!