Homeअपना शहरराजगढ़ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री तानाजी संयुक्त विद्यार्थी शाखा का...

राजगढ़ – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री तानाजी संयुक्त विद्यार्थी शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया, शाखा स्थल पर प्रकट कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की श्री तानाजी संयुक्त विद्यार्थी शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति उत्सव के अवसर पर शुक्रवार शाम को शाखा स्थल पर प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ जिला बाल कार्य प्रमुख विनोद पंवार कानवन तथा खंड संघचालक राजेश मूणत मंचासीन रहे। मकर संक्रांति उत्सव के पूर्व यह शाखा वार्षिक उत्सव दिनांक 9 जनवरी से प्रारंभ हुआ। जिसमें 6 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सेवा कार्य, भारत माता की आरती, दीप प्रज्वलन एवं हनुमान चालीसा का पाठ, महा पुरुष बनो प्रतियोगिता एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के दिन साइकिल यात्रा व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को वार्षिक उत्सव का प्रकट कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। जिसमें में स्वयंसेवकों ने शाखा की दैनिक गतिविधियों का प्रकटीकरण किया।  

इस दौरान स्वयंसेवकों ने समता, नियुद्ध, सूर्य नमस्कार, योग, दंड, व्यायाम योग, क्रमेण समता, सामूहिक अमृत वचन, सामूहिक गीत आदि का प्रकटीकरण किया। वही स्वयंसेवकों ने प्रार्थना के बाद गीत भी प्रस्तुत किया। प्रकट कार्यक्रम में स्वयंसेवको के अभिभावक तथा नगरवासी भी शामिल हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता विनोद पंवार कानवन ने कहा कि समाज को संघ की शाखा में होने वाले कार्यों के बारे में अवगत करवाने हेतु संघ की शाखा का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। सभी अभिभावकों से निवेदन है कि अपने बच्चों को संघ की शाखा अवश्य भेजे। जिससे बच्चों का शारीरिक तथा बौद्धिक विकास हो सके। कार्यक्रम में अंत मे वार्षिक उत्सव के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओ में विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए। जिसमें संघ के विभाग कार्यवाह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!