Homeअपना शहरराजगढ़ - श्री गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्या. के स्थापना दिवस...

राजगढ़ – श्री गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्या. के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, संस्था ने 20 वर्ष पूर्ण कर 21 वर्ष में किया प्रवेश, समाज के हर वर्ग को जोड़ने का संस्था ने किया है अग्रणी कार्य – अध्यक्ष श्री मेहता

राजगढ़। मकर सक्रांति के अवसर पर श्री गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्या. के स्थापना के 20 वर्ष पुर्ण होने पर संस्था कार्यालय राजगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के संस्थापक प.पू. गच्छाधिपती आचार्यदेवेष श्री ऋषभचन्द्रसुरिजी महाराज सा. के शुभाशिष से 20 वर्ष पूर्णकर 14 जनवरी को संस्था ने 21 वें वर्ष में प्रवेश किया है। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ अभिभाषक राजेन्द्र मेहता ने स्थापना दिवस के अवसर पर कहा कि संस्था द्वारा संपूर्ण धार क्षेत्र में अपनी बेहतर सेवा प्रदान करने के साथ ही समाज के हर वर्ग को संस्था ने इन 20 वर्षो में जोड़ने का जो अग्रणी कार्य किया है। उसमें संस्था के संचालक मण्डल और हमारे कर्मचारीगण ने सरहनीय सहयोग प्रदान किया है। साथ ही संस्था के समस्थ सदस्यगणो का भी निरन्तर सहयोग से संस्था ने विश्वास हासिल किया है। उसके लिये में सभी को शुभकामना देता हू, साथ ही संस्था हमेशा उत्तरोत्तर प्रगति की ओर बढे यही शुभकामना व शुभाशीर्वाद है।

वही संस्था के उपाध्यक्ष सेठ सुजानमल जैन ने कहां की संस्था द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे है, वह सभी कार्य संस्था के संस्थापक प.पू. गच्छाधिपती आचार्यदेवेष श्री ऋषभचन्द्रसुरिजी महाराज साहाब के दिये गए मार्गदर्शन के अनुसार ही किये जा रहें है। और इसी विश्वास को आगे भी कायम रखने का भरपुर प्रयास किया जायेगा। संस्था के अथक प्रयासो से गुरूराज शॉपिग काम्पलेक्स निमार्ण किया गया है। इस अवसर पर गुरूराज शॉपिग काम्पलेक्स का निलामी के संबध में पेम्पलेट का विमोचन भी किया जा रहा है, जिसमें निलामी के संबधित सभी जानकरी दि गई है। निलामी कि दिनांक कि घोषणा अतिशीघ्र अखबार के माध्यम से दी जावेगी।
स्थापना के 20 वर्ष पुर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष नरेन्द्र भण्डारी, रेखा सोनी, प्रकाश पावेचा, विरेन्द्र जैन, लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, राहुल माली, प्रेमचन्द सोलंकी, गौरव शर्मा, आयुष दवे, लखन पवार मुकेश परिहार गट्टूलाल बामनीया, संजय मारु, दिनेश पवार उपस्थित थे। अंत मे आभार प्रबंधक संजय बाफना ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!