Homeधार्मिकराजोद - स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में श्री आनंद मंगल हनुमान...

राजोद – स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में श्री आनंद मंगल हनुमान धाम पर किया सुन्दरकाण्ड पाठ

राजोद। समीप के ग्राम साजोद में प्राचीन चमत्कारी इच्छापूर्ण श्री आनंद मंगल हनुमान धाम साजोद के तत्वाधान में श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में श्री खेडापति सुन्दरकाण्ड मंडल शाजापुर द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सुन्दरकाण्ड किया गया। सर्वप्रथम श्री आनंद मंगल हनुमानजी, स्वामी विवेकानंद, भारत माता की पूजन अर्चन कर शुरुआत की। सुन्दरकाण्ड मंडल के सदस्यों का आनंद मंगल धाम के पुजारी श्री रामचन्द्र भगत द्वारा स्वागत किया गया।

मध्य रात्री तक युवाओ ने भजनों व सुन्दरकाण्ड का आनंद लिया। आयोजन में आसपास के भक्त भी शामिल हुए। आयोजक श्री आनंद मंगल सुन्दरकाण्ड मंडल साजोद रहा। आनंद मंगल धाम प्राचीन मंदिर है जहाँ प्रतिदिन दिव्य आरती, मंगलवार हवन अभिषेक व सुन्दरकाण्ड, शनिवार को भी भजन कीर्तन किया जाता है। निरंतर 50 वर्षों प्रभातफेरी निकाली जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!