राजगढ़। स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने स्वामीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। वही नगर परिषद राजगढ़ के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर युवा समाजसेवी सोहन पटेल द्वारा उपस्थित सभी लोगो को स्वछता की शपथ दिलवाई गई। इस दौरान नगर परिषद सीएमओ देवबाला पिपलोनिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, विपिन पांडेय, नीलेश शर्मा, गोविंद चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
