रिंगनोद। राजगढ़ ग्रामीण मंडल बूथ विस्तारक कार्य योजना के तहत मंडल विस्तारक प्रकाश धाकड़ भाजपा जिला महामंत्री के प्रथम नगर आगमन पर मंडल कार्यकारिणी द्वारा पुष्प माला द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बैठक में प्रकाश धाकड़ एवं मंडल अध्यक्ष मदन चोयल द्वारा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया गया। बूथ विस्तार कार्ययोजना के तहत मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को विस्तार हेतु दायित्व प्रभार सोपा गया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मदन चोयल द्वारा दिया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिर्घायु की कामना करते हुए जिला महामंत्री एवं मंडल अध्यक्ष के आव्हान पर कार्यकर्ताओ द्वारा सामूहिक रूप से महामंत्युंजय मंत्र के जाप किये गए। आभार मंडल महा मंत्री सुनील जी मेहता ने माना। संचालन वैभव जैन ने किया।
