Homeराजनीतिसरदारपुर - जिप सदस्य यादव की उपस्थिति में 10 से अधिक कार्यकर्ता...

सरदारपुर – जिप सदस्य यादव की उपस्थिति में 10 से अधिक कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

सरदारपुर। अमझेरा में जिला पंचायत सदस्य कमल यादव की उपस्थिती में ग्राम पंचायत सुल्तानपुरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। ग्राम सुल्तानपुरा तथा आसपास के गांव के 10 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में शामिल होने पर सभी कार्यकर्ताओं का जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने बताया कि भाजपा की रीति नीति व कार्यो से प्रभावित होकर सुल्तानपुर क्षेत्र के 10 से अधिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। जिसमें प्रमुख रूप से, विनोद ग्रेवाल, अनिल ग्रेवाल, विजय ग्रेवाल, अशोक भूरिया, संदीप ग्रेवाल, सुरेश कटारे, सुनील बरगुंडा, जितेंद्र बामनिया, अनिल बरगुंडा आदि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान अंतिम मोदी, हेमन्त शर्मा, अपूर्व शर्मा, अंशुल राठोड़ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!