सरदारपुर। उत्कृष्ट विद्यालय सरदारपुर में शासन द्वारा 15 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोर एवं किशोरियों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। जिसका शुभारंभ सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीएम बीएस कलेश, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा, जल संसाधन एसडीओ अशोक गर्ग, डॉक्टर संगीता पाटीदार, विकास खंड शिक्षा अधिकारी माथुर, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजूसिंह गडरिया, संजय सिंगार एवं उत्कृष्ट विद्यालय का स्टाफ टीकाकरण कर्मी एवं अन्य जनों की उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर वैक्सीनेशन का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर शिला मुजाल्दा ने बताया कि पहले दिन 5 हजार 24 किशोर तथा किशोरियों को कोरोना का टीका लगाया है।