सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल सरदारपुर के मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मंडल आईटीसेल के पद पर पंकज गर्ग की नियुक्ति की गई। पंकज गर्ग की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर तथा मिठाई वितरित कर हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पाटीदार, बगदीराम सिंगार, बालकृष्ण धाकड़, पूर्व पार्षद आमीन पठान, युवा मोर्चा से आदित्य यादव, हर्षित मारू, राज यादव मौजूद रहे।