Homeराजनीतिरिंगनोद - युवक कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला

रिंगनोद – युवक कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला

रिंगनोद। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के निर्देश पर युवक कांग्रेस कमेटी विधानसभा सरदारपुर द्वारा रविवार को रिंगनोद मे बस स्टैण्ड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला जलाया। युवक कांग्रेस के अर्जुन गेहलोत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पिछडा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया लेकिन सुप्रीम कोर्ट मे भाजपा सरकार पिछडा वर्ग के आरक्षण एवं रोटेशन के लिए ठीक तरह से वकीलो के माध्यम से अपना पक्ष नही रख पाई जिसकी वजह से 2014 के दोषपूर्ण आरक्षण एवं रोटेशन के आधार पर चुनाव हो रहे थे। जिसकी वजह से पिछडा वर्ग के आरक्षण के अधिकारो का हनन हो रहा है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी पिछडा वर्ग समाज मे असत्य भ्रम फैलाकर भ्रमित कर रही है। इस दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, काना निनामा, जिला महासचिव जीवन धाकड, चेतन जाट, विधानसभा उपाध्यक्ष लोकेन्द्रसिंह सिसौदिया, विधानसभा महासचिव विजय दय्या, अमझेरा ब्लॉक अध्यक्ष धीरज पाटीदार, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष मोहित जाट, अर्जुन गेहलोत, इमरान खान, शुभम यादव, दिनेश वसुनिया, दानिश कुरैशी, लखन बैरागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!