Homeअपना शहररिंगनोद - हिन्दू उत्सव समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सराफा एसोसिएशन तथा नेहरू...

रिंगनोद – हिन्दू उत्सव समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सराफा एसोसिएशन तथा नेहरू युवा केंद्र ने किया लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी का नागरिक अभिनंदन

रिंगनोद। हिन्दू उत्सव समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सर्राफा एसोसिएशन, नेहरू युवा केंद्र द्वारा लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी का नागरिक अभिनंदन शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रिंगनोद परिसर में किया गया। आयोजन में लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी नंदराम लच्छेटा, रतनलाल चौधरी, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कोठारी, विभाग प्रचारक अंकित गजकेश्वर ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नेहरू युवा केंद्र, सराफा व्यापारी वर्ग द्वारा प्रथम चौधरी का नागरिक अभिनंदन किया गया। लेफ्टिनेंट प्रथम चौधरी को अभिनन्दन पत्र भेंट किया गया। अभिनन्दन पत्र का वाचन  देवेंद्र सतपुड़ा ने किया। आयोजन में विभाग प्रचारक गजकेश्वर  ने कहा कि जिस तरह से छोटे से गांव की लड़कियों ने अपना दम मलखंब प्रतियोगिता में दिखाया है। देश सेवा में कड़ी मेहनत करके यह मुकाम हासिल किया है उसी तरह प्रथम ने भी अपने हौसले से सफलता प्राप्त की है। वही उपस्थित ग्रामीणों, युवाओं, बहनों  संकल्प लेना होगा की हम भी देश सेवा में अपना योगदान दे। देश सेवा सिर्फ सैनिक बन कर ही नही की जा सकती हैं। देश सेवा तो पर्यावरण को सुरक्षित कर भी की जा सकती हैं। पॉलीथिन मुक्त गाँव बनाए, गंदगी को दूर भगाएं। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट चौधरी, उनके पिता रतनलाल चौधरी, सागरमल कोठारी अनिल कोठारी, ललित कोठारी ने भी अपना उद्बोधन दिया है। वहीं कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सतपुड़ा एवं वैभव जैन ने ने किया तथा आभार कन्हैयालाल चोयल ने व्यक्त किया। जानकारी हिन्दू उत्सव समिति के ईश्वर मिस्त्री ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!