Homeराजनीतिसरदारपुर - कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर 12 युवाओ ने छोडी...

सरदारपुर – कांग्रेस की रीति-नीति से प्रभावित होकर 12 युवाओ ने छोडी भाजपा, विधायक ग्रेवाल ने पुष्पमाला से स्वागत कर दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

सरदारपुर। ग्राम खरेली, फुलगांवडी, बाण्डीखाली के भाजपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को विधायक कार्यालय सरदारपुर पर विधायक प्रताप ग्रेवाल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री राजेन्द्र लोहार, अमझेरा युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धीरज पाटीदार, जिला महासचिव चेतन जाट, खरेली नगर अध्यक्ष दिनेश जाट द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया। युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया की भाजपा सरकार की युवा, किसान, गरीब विरोधी नीतियो से असंतुष्ट होकर एवं कांग्रेस की जनहितेशी रीति-नीति से प्रभावित होकर युवको ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हे। कांग्रेस पार्टी मे शामिल होने वाले कार्यकर्ता मे खरेली से आत्माराम जाट, मंगलेश्वर जाट, विजयदास बैरागी, विरेन्द्र जाट, जीवनदास बैरागी, रवि जाट, नरसिंह बैरागी, फुलगांवडी से कान्हा मारू, विशाल ओथवाल, कृष्णा कुमावत, विजय मारू, बाण्डीखाली से तोलाराम बिलवाल शामिल है। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी ने दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!