Homeअपना शहरसरदारपुर - खेल परिसर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के माध्यम से जन...

सरदारपुर – खेल परिसर में स्टूडेंट पुलिस कैडेट के माध्यम से जन चेतना शिविर का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारियां

सरदारपुर। खेल परिसर में जिला स्टूडेंट पुलिस कैडेट के माध्यम से जन चेतना शिविर आयोजित किया गया। थाना अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग धार के तत्वधान में जन चेतना शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें डीएसपी धार निलेश्चरी डावर द्वारा समस्त विद्यार्थियों को पुलिस विभाग के कार्यों के बारे में समझाया गया तथा साइबरक्राइम एवं एससी एसटी एक्ट तथा ई एफआईआर कैसे की जाती है उसके बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया। साथ ही हेल्पलाइन नंबर जैसे की 155260 स्टेट साइबर क्राइम व 1090 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के बारे में जानकारी दी गई। वही मयूरी जोक सूबेदार ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से स्टूडेंट पुलिस कैडेट संबंधी जानकारी व अपनी सुरक्षा कैसे करनी है तथा क्राइम होने पर किस को पहले बताना है इसके बारे में समझाया। संस्था के प्राचार्य पीके माथुर के मार्गदर्शन में एसपीसी संचालित की जाती हैं। एसपीसी समन्वयक संजय कुमार दीक्षित प्रभारी खेल परिसर सरदारपुर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान खेल परिसर कोच सीमा यादव, ओंकार सिह पंचोली छात्रावास अधीक्षक एवं अश्विनी दीक्षित पीटीआई राजगढ़ आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!