Homeधार जिलाबाग - ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष झंवर ने की एसपी से चर्चा, मार्गो...

बाग – ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष झंवर ने की एसपी से चर्चा, मार्गो पर पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

बाग। बीते दिनों से नगर में चोरो के हौसले बुलंद हो चुके है। आये दिन वाहनों पर पथराव की घटना सामने आ रही है। सोमवार रात्रि को बायपास मार्ग पर दो वाहनों पर लूट की नीयत से जोरदार पथराव हुआ। वही दो दिनों पूर्व भी एक यात्री बस पर बायपास मार्ग पर ही पथराव की जानकारी सामने आई है। हालांकि मामलों में लूट की कोई वारदात तो नही हुई, परन्तु जिस तरह से लगातार वाहनों पर पथराव हो रहा है उससे बड़ी घटना घटित होने की संभावना है। सोमवार को रात्रि 10 बजे के लगभग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झंवर व हस्तशिल्पी काजिम खत्री के वाहनों पर बायपास मार्ग वांदा फाटे पर जोरदार पथराव हुआ। पथराव में कोई जनहानि नही हुई। दोनों वाहनों के शीशे फुट गए। 4 दिसम्बर शनिवार को भी इंदौर जनजातीय कार्यक्रम से लौट रही यात्री बस पर पथराव हुआ था। जिसमे बस के आगे के दोनों शीशे पूरी तरह से टूट गए थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झंवर ने बताया कि चोरो ने वजनी ओर नुकीले पत्थरों से वाहन पर हमला किया। वाहन पर आगे व पीछे दोनों ओर से पत्थरो की बरसात हुई। वाहनों पर ताबड़तोड़ पथराव से प्रतीत होता है कि यह घटना कोई बड़ी गैंग कर रही है। झंवर ने बताया कि हमला इतना जोरदार हुआ कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। वाहन अनियंत्रित होकर पलट भी सकता था। झंवर ने मौके से तत्काल पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह को घटना से अवगत करवाया। साथ ही पुलिस बल बढ़ाने एवं रात्रि में सभी मार्गो पर सतत पुलिस गश्त करवाये जाने की मांग की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!