Homeसरदारपुर - विधानसभाराजोद - क्रांतिसूर्य टंट्या भील गौरव कलश यात्रा के आगमन पर किया...

राजोद – क्रांतिसूर्य टंट्या भील गौरव कलश यात्रा के आगमन पर किया स्वागत

राजोद। आजादी अमृत महोत्सव के तहत राज्य शासन द्वारा क्रांतिकारी टंट्या मामा की स्मृति में आदिवासी जिलों में निकली जा रही कांतिसूर्य टंट्या भील गौरव कलश यात्रा राजोद बस स्टैंड पर पहुंची। यात्रा का भव्य स्वागत मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपक फेमस, पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी संरपच प्रतिनिधि सुनिल वसुनिया, उपसरपंच बगदिराम बम्बोरीया, सतीश राठोड़, जगदीश भाभर, राजेश गामड़, अमित सोनी, ओपी मेहता, प्रेम कावलिया, विनोद अलोलिया, विजय अलोलिया, रवि जायसवाल, राहुल बाबा, सीताराम, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं पंचायत पंच व कर्मचारी गण उपस्थित थे। यात्रा के आगमन पर नायब तहसीलदार रवि शर्मा, थाना प्रभारी बीएस वसुनिया, प्राचार्य जेके शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने कलश यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान पुर्व विधायक वेलसिंह भूरिया द्वारा सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी टंट्या मामा के जीवन पर प्रकाश डाला। वही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा क्रांतिसूर्य गौरव कलशयात्रा के राजोद आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान अभाविप धार जिला संयोजक गौरव साहू, नगर अध्य्क्ष अर्जुन मदारिया, नगर मंत्री हरीश मदारिया, ऋषभ जायसवाल आदि कार्यकर्ताओं द्वारा चित्र पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!