Homeराजनीतिसरदारपुर - विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की...

सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस की जनजागरण पदयात्रा 23 नवंबर को

सरदारपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में 23 नवंबर, मंगलवार को जनजागरण पदयात्रा निकाली जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियो के कारण बढती महंगाई, बढती बेरोजगारी पर कोई नियंत्रण ना होना, देश की गिरती अर्थव्यवस्था, साथ ही सरदारपुर क्षेत्र मे गरीब किसानो को नगद खाद वितरण, बढे हुए बिजली बिल की जॉच की मांगो को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर, दसई, अमझेरा द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को जनजागरण पदयात्रा सुबह 10: 30 बजे कालिका माता मंदिर धुलेट से प्रारंभ होकर अमोदिया, राजगढ होते हुए सरदारपुर तक लगभग 11 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी। जिसमे प्रदेश, जिले, तहसील के कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, क्षेत्र की जनता, युवा, किसान एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता आदि शामिल होगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!