Homeअपना शहरराजगढ़ - स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद राजगढ़ ने वेस्ट झोंन में...

राजगढ़ – स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद राजगढ़ ने वेस्ट झोंन में 5वीं तथा प्रदेश में हासिल की पहली रैंक, नप अध्यक्ष तथा सीएमओ दिल्ली में हुए सम्मानित

राजगढ़। मध्यप्रदेश के 25 हजार की आबादी वाले राजगढ शहर ने देश भर में स्वच्छता में अपना परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 मे राजगढ़ शहर ने भी भाग लिया और सर्वेक्षण के सभी माप दंडो को समय सिमा मे पुरा कर वेस्ट झोन मे 5 वीं रैंक हासिल की तथा प्रदेश में पहली रैंक प्राप्त की। साथ ही साथ गार्बेज फ्री सिटी सर्वेक्षण में भी 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की। स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद राजगढ़ द्वारा किए गए इस शानदार प्रदर्शन पर नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड़ तथा नगर परिषद सीएमओ देवबाला पिपलोनिया को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर परिषद की सहयोगी संस्था सिद्धी विनायक वेस्ट मैनेजमेंट के डाक्टरेट आतिश राजोरे भी मौजूद थे। नगर परिषद को मिली इस उपलब्धि पर अध्यक्ष तथा सीएमओ ने सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए। नप कर्मचारी, पार्षदगण, सफाईकर्मचारी तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग देने वालो को साधुवाद दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!