Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - फुलगांवड़ी में करोड़ो रूपये की लागत के विकास कार्यो का...

सरदारपुर – फुलगांवड़ी में करोड़ो रूपये की लागत के विकास कार्यो का हुआ भूमि पूजन, जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व मंडी अध्यक्ष सहित भाजपा नेता रहे मौजूद

सरदारपुर। ग्राम फुलगावड़ी में पूर्व मंडी अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव, धार जिला पंचायत अध्यक्ष मालती मोहन पटेल, भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया, सरपंच शारदा हरिराम पटेल तथा भाजपा नेताओ ने करोड़ो रूपये के विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत साफा बांधकर किया गया। अतिथियों के उदबोधन के बाद ग्राम पंचायत भवननिर्माण, सामुदायिक शौचालय निर्माण, शेग्रीगेशन शेड निर्माण, स्टेज निर्माण खेल मैदान तथा ट्रेक निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सरदारपुर एसडीएम बीएस कलेश, एसडीओपी आरएस मेड़ा, भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, नवीन बानिया, निलेश सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश यादव, मदन चोयल, दीपक फेमस, गिरधारी चौधरी, जनपद सदस्य राजु पटेल, सन्नी गर्ग, नीलेश सोनी, नारायण पाटीदार, गोपाल चौधरी, मुकेश पाटीदार, लुणाजी चौधरी, हरिराम पटेल, उपसरपंच राजेश पाटीदार, सचिव सावित्री कटारा, सहायक सचिव रविन्द्र पाटिदार, ग्राम पंचायत के पंच, भाजपा कार्यकर्ता तथा ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!