Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - दहेज विरोधी संघ जयपुर राजस्थान की मध्यप्रदेश इकाई का जिला...

सरदारपुर – दहेज विरोधी संघ जयपुर राजस्थान की मध्यप्रदेश इकाई का जिला कार्यकारिणी सम्मेलन का हुआ आयोजन

सरदारपुर। रविवार को शक्ति विद्यापीठ राजोद में दहेज विरोधी संघ जयपुर राजस्थान की मध्यप्रदेश इकाई के धार जिले की कार्यकारिणी का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी रमेंद्रसिंह चौहान कड़ोदिया द्वारा की गई। संगठन के संस्थापक महेन्द्रसिंह राठौड़ जाखली जयपुर के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ताल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह पवांर उज्जैन बिजोलिया मेवाड़ राजस्थान, भारत सिंह उमराव सिंह थड़ाप्रतापगढ़ राजस्थान, भगवत सिंह कानावत साहब सुनेरीयाखेड़ा उदयपुर, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह महिदपुर, प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण सिंह राजावत मुंडाहेड़ा, अमझेरा स्टेट के रघुनाथ सिंह चिचोडिया, शिवनाथ सिंह संदला भी मंचासीन थे। प्रदेश मंत्री जितेंद्रसिंह डोडिया मंडावल, नीमच जिला उपाध्यक्ष भेरू सिंह सोलंकी पिपलिया नाथावत आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रणथंबोर गणेश जी महाराज एवं महाराव बख्तावर सिंह अमझेरा के चित्र पर माल्यार्पण तथा प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महेंद्र सिंह जयपुर ने कहां की समाज में कई कुरीतियां है। धीरे-धीरे संगठन के माध्यम से परिवर्तन लाएंगे और वर्तमान समय में समाज को किस प्रकार से सक्षम बनाया जाए आर्थिक रूप से मजबूती कैसे समाज में हो इस पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी सम्बोधित किया। आयोजक टीम द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अमझेरा स्टेट के बख्तावर सिंह का चित्र प्रतीक चिन्ह के रूप में भेंट किया। कार्यक्रम में नई नियुक्ति भी की गई। बलबहादुर सिंह छडावद एवं राजेंद्रसिंह गोंदीखेड़ा द्वारा राजगढ़ में अगले कार्यक्रम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में धार जिले की विभिन्न तहसीलों, मानवर, बदनावर,ड़ही, पेटलवाद, बडनगर तथा समीपस्थ जिलों से भी समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम में अमृता कुंवर एवं राजकुमार शक्तावत ने भी अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह जौलाना द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन संगठन के नवनियुक्त इंदौर सम्भाग अध्यक्ष शक्तिसिंह गढ़ी धारसीखेड़ा ने किया। आभार सरदारपुर तहसील अध्यक्ष रविराजसिंह सलवा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शंकरसिंह गड़ी, रघुवीरसिंह सलवा, नारायणसिंह सलवा, महेंद्रप्रताप सिंह धरसीखेड़ा, दिलीपसिंह गड़ी, बलबहादुरसिंह छडावद, पुष्पेंद्रसिंह संदला, राजेंद्रसिंह गोड़ीखेड़ा, ओमनारायण सिंह संदला, अजयपाल सिंह, राजेंद्रसिंह सलवा, राजवीर ज़ोलाना, बलराम सिंह कोद, संजू मांगेला, भंवरसिंह संदला, जितेंद्रसिंह संदला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!