Homeक्राइमसरदारपुर - देवरानी व जेठानी से गांव के ही 2 युवकों ने...

सरदारपुर – देवरानी व जेठानी से गांव के ही 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, राजोद पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

सरदारपुर। तहसील के पुलिस थाना राजोद अंतर्गत ग्राम बसलई में रहने वाली दो महिलाओं ने गांव के ही दो युवकों के खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज करवाई हैं, दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म काम किया है। दोनों महिलाएं रिश्तेदारी में देवरानी व जेठानी हैं, परिवार के लोगों को दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद महिलाएं थाने पर पहुंची व आरोपी गणेश पिता जगदीश व मुकेश पिता नन्दु निवासी बसलई के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज करवाया। राजोद पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं, पीड़ित ने पुलिस को बयान में बताया कि 22 अक्टूंबर को सुबह खेत पर गई थी, तभी आरोपी आया व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ ही आरोपी धमकी देकर गया कि तेरे पति को बताएगी तो जान से खत्म कर दूंगा। दूसरी महिला के साथ ही आरोपी युवक ने खेत में ही दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने कल अपने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद देर रात्रि में राजोद थाने पर पहुंचकर पुलिस को पूरी जानकारी दी। राजोद थाना टीआई बीएस वसुनिया ने बताया कि दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार हैं, जिनकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!