Homeधार्मिकराजोद - नगर में निकाली भव्य चुनरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, माता...

राजोद – नगर में निकाली भव्य चुनरी यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत, माता को अर्पण की 101 फिट लंबी चुनरी

राजोद। बुधवार को दुर्गा अष्टमी के अवसर पर श्री नव दुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार द्वारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सदर बाजार स्थित गरबा पांडाल में पुजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुई। जो गुलमोहर चौक, धोबी बडली, गांधी चौक, चामुंडा चौक, बस स्टैंड व मुख्य मार्ग होते हुए गड़ कालिका माता मंदिर पहुँची। जहां कालिमगरी कंवलका माता को 101 फिट लंबी चुनरी ओढ़ाई। वही आरती कर प्रसाद वितरण भी किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में बालिकाओं एवं महिलाओं शामिल हुई। यात्रा का नगर में जगह- जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। यात्रा के लाभार्थी राजोद के कवि जानी बैरागी व हरेसिंह खदेड़ा थे। इस दौरान नवदुर्गा उत्सव समिति सदर बाजार राजोद के युवा कार्यकर्ता का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!