Homeधार जिलासरदारपुर - कलेक्टर डॉ. जैन ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों...

सरदारपुर – कलेक्टर डॉ. जैन ने किया विद्यालय का औचक निरीक्षण, बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता नही पाए जाने पर दिए प्रधानपाठक पर कार्रवाई के निर्देश

सरदारपुर। कलेक्टर डॉ. पंकज जैन ने शनिवार को माध्यमिक विद्यालय फुलगांवडी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाला में अलग-अलग कक्षा के विद्यार्थी एक ही कक्ष में बैठे होने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति कम होने से अप्रसन्नता अभिव्यक्त की गई। उपस्थित प्रधानअध्यापक द्वारा माता-पिता के सोयाबीन कटाई पर जाने से उपस्थिति कम होना बताया गया। कक्षा 7 वी के विद्यार्थियों के पढ़ने की दक्षता का परीक्षण किया गया। इसके उपरांत गणितीय योग्यता जानने के लिए कलेक्टर डॉ. जैन ने आसान सवाल बोर्ड पर लिखकर दिए तथा उसका हल किस तरह किया जाए उपस्थित शिक्षक को छात्र-छात्राओं को समझाने के लिए कहा गया। इस दौरान कलेक्टर स्वयं छात्रों की बेंच पर शिक्षक के समझाने के तरीके को जाना। शिक्षक  को बुनियादी तरीके छात्र-छात्राओं को पढाई कराने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर डॉ.पंकज जैन ने छात्र-छात्राओं को आगामी निरीक्षण में आज दिए गए प्रश्न के जवाब सही बताने पर पुरुस्कार देने का भी कहा गया। बच्चों में शैक्षणिक गुणवत्ता नही पाए जाने पर प्रधानपाठक सुमित्रा परमार के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ को दिए गए। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धार आशीष वशिष्ठ भी साथ थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!