Homeअपना शहरराजगढ़ - जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2021 में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल...

राजगढ़ – जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2021 में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

राजगढ़। मध्यप्रदेश लोक जैव विविधता बोर्ड भोपाल द्वारा “जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज 2021” का आयोजन किया गया था। जिसमें लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। जिला स्तरीय क्विज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 धार में आयोजित हुआ था। जिसमें जिले के 40 विद्यालयों ने भाग लिया। आयोजन में लक्ष्य सेंट्रल स्कूल राजगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन अक्षय राठोर डीएफओ धार, संतोष कुमार एसडीओ वन विभाग सरदारपुर, महेश कुमार रेंज ऑफिसर सरदारपुर, क्विज मास्टर नरेंद्र चौहान आदि की उपस्थिति में संपन्न हुईI
विद्यालय के विद्यार्थी निशी खिलजी कक्षा 12 वी, सौरभ सोनी कक्षा 11वी एवं गौरव मोलवा कक्षा -10वी ने प्रतियोगिता में भाग लिया था I विद्यार्थियों की उपलब्धि पर जिला कलेक्टर पंकज जैन, जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा एवं अनीता वाजपेई प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय धार द्वारा विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। लक्ष्य सेंट्रल स्कूल के चयनित विद्यार्थी राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता भोपाल में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संस्था के संचालक अखिलेश मोलवा व बाबूलाल परवार, प्राचार्य अर्जुन जाट, उपप्राचार्य पवन भिड़ोदिया एवं सरोज शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संस्था के शिक्षक जालम सिंह सिसोदिया ने संस्था का प्रतिनिधित्व किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!