Homeराजनीतिराजोद - भाजपा व दत्तीगांव मित्र मंडल ने मनाई महात्मा गांधी तथा...

राजोद – भाजपा व दत्तीगांव मित्र मंडल ने मनाई महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जयंती

राजोद। भाजपा व दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा पंचायत पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा,अनिल मंडलोई, मन्नालाल पुरोहित व सुनील द्विवेदी द्वारा माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। जनपद सीईओ शैलेंद्र शर्मा व मन्नालाल पुरोहित द्वारा दोनों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पंचायत सचिव तुलसी दास बैरागी, मय्याराम बच्चन, आशीष शर्मा, यशवंत जायसवाल, दिनेश जायसवाल दीपक वीर ,अजय पटेल, रामगोपाल कावलिया, अरुण पटेल, राजेश गामड़, जितेंद्र गामड़, संजय सोलंकी, पवन पुरोहित, निलेश पुरोहित, राहुल जायसवाल, राहुल धाकड़ ,चिंटू नायमा, गोपाल वीर, दिनेश चारण, देवकरण चारण, गौरव बग्गड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश वकील ने किया तथा आभार अजय पटेल ने व्यक्त। वही पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन भी हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!