Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर...

सरदारपुर – मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम तथा विधायक को सौंपा ज्ञापन

सरदारपुर। मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सरदारपुर द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की मांगो को लेकर संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष सुनील संचेती के नेतृत्व में एसडीएम बीएस कलेश तथा विधायक प्रताप ग्रेवाल को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित पेंशनरों, निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियो को केन्द्रीय कर्मचारियो के समान केन्द्रीय तिथि से 16 प्रतिशत महगाई भत्ता का भुगतान तत्काल किए एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स भी दिए जाने, अधिकारियों, कर्मचारियों को सशर्त मा. उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रत्याशा में पदोन्नतिया अति शीघ्र प्रारम्भ करने, प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित पेंशनरों, निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों /कर्मचारियो को स्वास्थ बिमा योजना का लाभ मंत्री परिषद् के आदेश दिनांक 4/01/2020 के संदर्भ में दिए जाने, प्रदेश के अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियो को गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भते सातवे वेतन मान अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियो के समान दिए जाने, प्रदेश के विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगति सेवा अवधी अनुसार पदनाम, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाईकर्मी आउटसोर्शिंग कर्मचारियों को नियमितिकरण, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जावे समिति के निर्णय का तत्काल आदेश हो ऐसा प्रावधान किए जाने तथा एनपीएस व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागु की करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन एसडीएम कार्यालय पर अजयपालसिंह राठौर व विधायक कार्यालय पर आत्माराम मेहता ने किया। लघु वेतन कर्मचारी के भारतसिंह ठाकुर ने भी स्थानीय समस्याओं का ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मोर्चा के समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अनोखीलाल चौधरी ने किया तथा आभार शिरीन कुरेशी व शैतानसिंह चौहान ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!