Homeराजनीतिसरदारपुर - भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर...

सरदारपुर – भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, कोरोनाकाल में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

सरदारपुर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री बनने पर मुकामसिंह रावत के प्रथम आगमन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर गोपाल वैष्णव के निज स्थान पर कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। वही श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। आर्यव्रत कृषि सेवा केन्द्र बालोदा पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद कोरोनाकाल मे दिवंगत मंगल वैष्णव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दसाई उपखण्ड कार्यवाहक एवं ग्रामीण क्षेत्र मे हुए दिवंगतो को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता रतनलाल निनामा, पूर्व सरपंच सरदारसिंह निनामा, माँगीलाल कुल्हारा, रवि कुल्हारा, राहुल परमार, गोपाल वैष्णव, अनिल चन्द्रवंशी व अन्य उपस्थित थे। आभार गोपाल वैष्णव ने व्यक्त किया। उक्त जानकारी युवा मोर्चा के अनिल चन्द्रवंशी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!