Homeधार जिलासरदारपुर - अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, बुरी तरह घायल महिला...

सरदारपुर – अचानक भरभराकर गिरी मकान की छत, बुरी तरह घायल महिला को किया रेफर

सरदारपुर-बरमंडल। आज सुबह करीब 8 बजे बरमण्डल के अकोलिया रोड़ पर एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिसमें 55 वर्षीय महिला दब गए। महिला को घायल अवस्था में धार रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बरमंडल – अकोलिया रोड़ पर एक प्राइवेट स्कूल के सामने रहने वाले रामचंद्र पाटीदार के मकान के पिछले हिस्से की छत अचानक गिर गई। जिसमें पाटीदार की पत्नी जसोदा बाई दब गई। महिला को परिवार वालो ने जैसे तैसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर घायल अवस्था मे धार रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला स्नान के लिए बाथरूम में गई तभी अचानक मकान की छत गिर गई और वह दब गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!