Homeअपना शहरराजगढ़ - स्थानक भवन में मनाया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

राजगढ़ – स्थानक भवन में मनाया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

राजगढ़। पर्वाधिराज पर्व पयुषर्ण पूज्य श्री धर्मदास जैन स्वाध्याय संघ थांदला द्वारा संचालित स्वाध्याय संजय मूणत (झाबुआ), आमेश छाजेड़ (बड़वाह) के स्वाध्याय बंधुओं द्वारा प्रतिदिन पर्व में धर्म आराधना चल रही है। सुबह रायसी प्रतिक्रमण प्रार्थना व अंतर्गत सूत्र का वाचन प्रवचन दोपहर में महिलाओं द्वारा धार्मिक ज्ञान की चर्चा शाम को देवजी प्रतिक्रमण होगा। पर्व में 8 दिन आप दोनों स्वाध्याय द्वारा स्थानक भवन में विराजित रहेंगे। राजगढ़ से अजीत खाबीया विगत अनेक वर्षों से स्वाध्याय संघ में अपनी सेवा दे रहे हैं। इस वर्ष बेटमा में राजगढ़ से कुमारी चांदनी वागरेचा, श्रीमति सोनम संघवी बदनावर, श्रीमती मंजू बुरड़  राजगढ़ तीनो इस बार नालछा में पयुषर्ण पर्व की आराधना करने गए। हितेश वागरेचा ने बताया कि बुधवार को महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2 बजे कल्पसूत्र का वाचन दोनों स्वाध्याय ने किया। महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। सुबह का स्वामी वात्सल्य शांतिलाल कालूराम मामा परिवार तथा शाम का भैरूलाल मोतीलाल वागरेचा परिवार की ओर से था। दोनों का श्री संघ के द्वारा सम्मान किया गया। वही अनेक तपस्या तथा उपवास एकांसन आयंबिल निवि आदि तपस्या चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!