Homeअपना शहरराजगढ़ नगर में कलाकार व्यास ने बनाएँ 108 माटी के गणेशजी, करेंगे...

राजगढ़ नगर में कलाकार व्यास ने बनाएँ 108 माटी के गणेशजी, करेंगे निःशुल्क वितरण

राजगढ़। नगर के अंतराष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास ने अपने परिवार तथा कलाग्रह आर्ट क्लास के साथ मिलकर 108 माटी के गणेशजी बनाए हैं। कलाकार राहुल का कहना है कि पीओपी पर्यावरण के लिए हानिकारक है एवं भारत में गणेशोत्सव के समय इसका प्रयोग बढ़ता जा रहा है, इसलिए माटी के बीज गणेश का निर्माण परिवार के साथ मिलकर किया जा रहा है। जिनका देश सेवा के लिए नी:शुल्क वितरण करेंगे। कलाकार व्यास की पत्नी परिधि व्यास तथा माता चेतना व्यास ने बताया कि मिट्टी को मज़बूत बनाए रखने के लिए उसमें गाय का गोबर तथा कण्डे की राख का मिश्रण किया गया है। गौरतलब है की कलाकार राहुल व्यास को भारत सरकार द्वारा कई अवार्ड मिल चुके है। जिसमें गोल्ड मेडल भी सम्मिलित है। इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर दुबई, मेलबर्न तथा रशिया से भी कई सम्मान जीते है। व्यास इस वर्ष टोरोंटो तथा एक्स्पो 2020 दुबई का भी हिस्सा रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!