Homeक्राइमसरदारपुर - भाजपा युवा नेता तथा हिंदू युवा जनजाति संगठन के मंडल...

सरदारपुर – भाजपा युवा नेता तथा हिंदू युवा जनजाति संगठन के मंडल अध्यक्ष पर 10-15 अज्ञात हमलावरों ने बरसाए पत्थर, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

सरदारपुर। भाजपा युवा नेता तथा हिंदू युवा जनजाति संगठन मंडल अध्यक्ष सरदारपुर चुन्नीलाल (सुनील) गामड़ चिचोड़ीया पर बीती रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर वाहन पर पथराव किया गया। भाजपा युवा नेता गामड़ शनिवार दोपहर पुलिस चौकी दसाई पहुँचे तथा प्रकरण दर्ज करवाने हेतु आवेदन किया। भाजपा युवा नेता चुन्नीलाल (सुनील) गामड़ ने बताया कि शुक्रवार रात्रि को अपने 3 साथियों के साथ खुटपला में गुरुदेव कमल किशोरजी नागर के दर्शन-वंदन कर अपने बोलेरो वाहन से पुनः घर के लिए लौट रहे थे। इसी दौरान रात्रि लगभग 9:15 बजे ग्राम बामनखेड़ी से कोटडा के बीच गुंदीखेड़ा फाटे पर लगभग 10 से 15 अज्ञात लोगों द्वारा बड़े-बड़े पत्थर लगाकर वाहन को रोक लिया। तथा वाहन को चारों और से घेरकर जानलेवा हमला करते हुए पत्थरबाजी की गई। वाहन के कांच फोड़े दिए गए। इसी बीच गाड़ी को रिवर्स लेते समय हमारी गाड़ी गड्डो में जा गिरी। जैसे-तैसे हम चारो वहा से जान बचाकर भागे। जिसके बाद भी हमारी गाड़ी पर पथराव किया गया। रात्रि में अंधेरा होने के कारण हम हमलावरों को पहचान नही पाए। बदमाश मेरी गाड़ी से एक ओप्पो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल ले गए है। भाजपा युवा नेता गामड़ ने बताया कि यह जो भी लोग है उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए इस हेतु वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा कर रहा हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!