Homeराजनीतिसरदारपुर - बुलढाणा हादसे में हताहत हुए श्रमिकों के परिवारों को ढाढस...

सरदारपुर – बुलढाणा हादसे में हताहत हुए श्रमिकों के परिवारों को ढाढस बंधाने पहुचे भाजपा मजदुर संघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव, प्रत्येक परिवार को वितरित किया 50 किलो गेंहू के साथ राशन

सरदारपुर। महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुए हादसे में हताहत हुए खरगोन जिले के श्रमिकों के परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमल जी यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलेश व्यास, प्रदेश कार्यालय मंत्री निशीथ पंडित, जिला अध्यक्ष नीलेश सोलंकी सहित जिले के पदाधिकारीयो के साथ उनके घर पर पहुंचे। दिवंगत श्रमिकों के परिवार जनों को तात्कालिक सहायता हेतु भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा द्वारा प्रत्येक परिवार को 50 किलो गेहूँ के साथ राशन का वितरण किया गया। वही प्रदेश अध्यक्ष कमल द्वारा सभी परिवारों को शासन की योजनाओं से अवगत कराया गया। परिवारों को संगठन के द्वरा आश्वस्त किया गया कि इस दुःख की घड़ी संगठन उनके साथ है, और आगे भी किसी भी प्रकार की सहायता में उनका पूरा साथ दिया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा भारतीय जनता मजदूर संघ युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीलेश सोलंकी द्वारा तैयार की गई थी। समस्त श्रमिकों की सूची तैयार कर उनके परिवारों की जानकारी एकत्र कर जिले के मेलखेड़ी, मक्सी, मोयदा, हनुमत्या, काछी कुआ और बबलई गाँवों में पहुँचकर उनके परिवारों को ढांढस बंधाया। साथ ही संघ के जिला महामंत्री पवन चौहान, जिला उपाध्यक्ष गोतम रावल, ईरशाद खान, जितेन्द्र ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी कमल कानूडे, जिला मंत्री मुकेश भुरिया आदी मजदूर संघ के जिला पदाधिकारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!