Homeसरदारपुर - विधानसभाराजोद - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का राजोद-लाबरिया मंडल ने किया भव्य...

राजोद – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का राजोद-लाबरिया मंडल ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओ से कहा – भाजप में संगठन ही सर्वोपरि है

राजोद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का उज्जैन से जोबट जाते समय राजोद-लाबरिया भाजपा मण्डल द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम बायपास रोड राजोद पर रखा गया। मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस द्वारा 21 किलो फूलो के हार से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजोद, साजोद, सलवा, संदला लाबरिया, बरमंडल, बरखेड़ा व आसपास के सभी गांवों से कार्यकर्ता पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ता से कहा की भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है, भाजपा में संगठन ही सर्वोपरि है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, रामेश्वर मारू, अमित सोनी, सुनील वसुनिया, धर्मेंद्र सिंह, गोकुल मारू, राजू नायक, सुखदेव मारू, राधेश्याम मारू, देविलाल श्रीकार, मुकेश शर्मा, सतीश राठौड़, ओपी मेहता, श्रीराम मदारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मधुसूदन बाहेती ने किया व आभार व्यक्त मुकेश शर्मा ने किया। वही राजोद बस स्टैंड पर दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष शर्मा का स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!