Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - स्टेट हाइवे पर बाइक तथा चारपहिया वाहन में हुई टक्कर,...

सरदारपुर – स्टेट हाइवे पर बाइक तथा चारपहिया वाहन में हुई टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत, घायलों को भेजा अस्पताल

सरदारपुर। सरदारपुर – भेसौला स्टेट हाईवे 35 मुख्य मार्ग स्थित सारोटी भेरूजी पर शुक्रवार को दोपहर करीब 3:30 बजे के दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहन की टक्कर से दोपहिया पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही एक अन्य घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरदारपुर लाया गया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मार्ग पर बंदर का कुत्ते द्वारा पिछा करने के दौरान उक्त हादसा हुआ। बताया जाता है कि बंदर मार्ग की और भाग रहा था वही उसके पिछे कुत्ते लगे हुए थे तभी राजोद की ओर से आ रही चार पहिया वाहन क्रमांक जीजे 01 डब्ल्यूए 0714 जा रही थी। इसी दौरान लाबरिया की और से आ रहा दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 43 डीवी 9607 की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान चार पहिया वाहन मार्ग से लगभग 25 फीट दुर हनुमान मंदिर पर जाकर पलटी खाई। मंदिर परिसर पर लगे तुलसी क्यारी पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर 100 डायल के चालक गोकुल पुरोहित, एचएम प्रताप सिंह मौके पर पहुंच कर बाईक सवार घायल बाबुलाल पिता जगन्नाथ कुमावत बडेगांव ( पिपलखुटा) जिला रतलाम को सरदारपुर अस्पताल ले जाया गया है। वही मुन्ना लाल सोडा ( कुमावत) 45 वर्ष निवासी बडेगांव ( पिपलखुटा) जिला रतलाम की मौके पर ही मौत हो गई। राजोद पुलिस के एस आई जीएस बघेल, नाहरसिह, रितेन्द्र सिह राजावत आदि ने मोके पर क्षतिग्रस्त दोनों वाहनो को जेसीबी से उठवा कर थाने लाए। वही चार पहिया मे सवार लोगो की जानकारी नही लग पाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!