Homeझाबुआ जिलासारंगी - भाजपा कार्यसमिति की बैठक सारंगी मंडल में हुई संपन्न

सारंगी – भाजपा कार्यसमिति की बैठक सारंगी मंडल में हुई संपन्न

सारंगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के आह्वान पर सभी जगह बैठको आयोजन किया जा रहा है। इसी अंतर्गत आज सारंगी मंडल में बैठक का आयोजन सुबह 10 बजे पाटीदार धर्मशाला में किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक एवं मंडल प्रभारी रामकन्या मखोड़ की उपस्थिति में बैठक की शुरुआत की गई। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ने दिया और अपना व्रत रखा। उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष नायक ने पार्टी के शुरुआत से लेकर अब तक के कार्यों पर प्रकाश डाला। मंडल प्रभारी रामकन्या मखोड ने कार्यसमिति के पत्र का वाचन किया। दूसरे सत्र में हनुमंत सिंह गंगा गाड़ी ने मन की बात के तहत कार्यकर्ताओं को उदबोधन दिया। इस अवसर पर सारंगी मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं सदस्यगण और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!