दसाई। गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर शनिवार को नगर में कई जगह धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। नगर के बीचोबीच सांई मन्दिर में बरसते पानी में भी सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्वालुओ का आने का क्रम जारी रहा। प्रातःपण्डितो द्वारा सांईनाथ का महाभिषेक किया गया। वही दोपहर में महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांईनाथ का विषेष श्रंगार किया गया। कुम्हारपाट पर गायत्री शक्ति पीठ पर पांच कुण्डीय यज्ञ के साथ सामूहिक अनुष्ठान पुंसवन संस्कार एंव नामाकरण संस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।