Homeराजनीतिसरदारपुर - पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह पर प्रकरण दर्ज करने के विरोध में...

सरदारपुर – पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह पर प्रकरण दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस ने जलाया मुख्यमंत्री का पुतला, भाजपा के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

सरदारपुर। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला कमेटी हाॅल के सामने जलाया गया। उसके बाद कांग्रेस नेताओ द्वारा मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर की गयी कार्यवाही का विरोध करते हुए भाजपा को जमकर कोसा तथा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह द्वारा रविवार को भोपाल के गोविन्दपुरा इंड्रस्टियल ऐसोशियन कार्यालय के पास की 10 हजार वर्ग फिट की हरी भरी जमीन के आवंटन का विरोध करने पर भोपाल पुलिस प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर पानी की बौछार करते हुए प्रकरण दर्ज किया है, कांग्रेस ने इस कार्यवाही का विरोध किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का पुतला दहन के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौधरी, पार्षद कालु यादव, पार्षद बबलु सोनेर, चेतन जाट, मोहित जाट, यश मकवाना, ब्रजपालसिंह सोलंकी आदी उपस्थित थे। उक्त जानकारी विधायक कार्यलय से घीसाबाबा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!