Homeराजनीतिराजोद - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73 वा स्थापना दिवस मनाया,...

राजोद – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 73 वा स्थापना दिवस मनाया, परिषद की यात्रा से कार्यकर्ताओ को कराया अवगत

राजोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा परिषद का 73 वा स्थापना दिवस संगोष्ठी विचार के माध्यम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग संयोजक श्याम धाकड़, प्रान्त कार्यकारणी सदस्य गौरव साहू, नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़, नगर मंत्री अर्जुन मदारिया उपस्थित रहे। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद व सरस्वती माता के पूजन एवं दिप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभाग संयोजक श्याम धाकड़ ने अभाविप की 72 वर्षो की यात्रा के बारे में बताते हुए कहा की लाखो कार्यकर्ताओ के राष्ट्र पुनर्निमाण के स्वपन को लेकर त्याग, समर्पण एवं बलिदान से ही हमने 72 वर्षो की सफलतम यात्रा तय की है। इस अवसर पर अर्जुन पोपंडिया, हरिश मदारिया, अमन कावलिया, प्रदीप कांकर, संदीप देवड़ा, तेजस अटोलिया, भानू मेहता, आशुतोष सरा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश नायमा व आभार अर्जुन मदारिया ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!