राजगढ़। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को राजगढ़ न्यू बस स्टैंड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत आत्मओं को मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस महामारी में कई अपने हम लोगों से दूर हो गए है। महामारी को हम समझ नही पाए। और कई लोग इस महामारी के काल मे समा गए। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र शर्मा, स्व. कैलाशचंद्र शर्मा, स्व. छगनलाल राठौड़ तथा स्व. देवकीनंदन शर्मा के निवास स्थान पर पहुचकर शौक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, धरमपुरी विधायक पांचीलाल मेड़ा, कुक्षी विधायक हनि बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज गौतम, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बना, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, युवा विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष भँवरसिह बारोड़ तथा उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, पार्षद देवीलाल भिडोदिया, धीरज बोराणा, महेश जायसवाल, मांगीलाल डामोर, प्रवीन झलोका, निशार अहमद खान, रमेशचंद्र बोरिवाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।