सरदारपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर में अब ओपीडी, आईपीडी स्लीप एवं जांच स्लिप की रसीदें कंप्यूटराइज मिलेगी। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से विभाग द्वारा ओपीडी पर्ची कार्य कंप्यूटराइज किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएल जैन, डॉक्टर संगीता पाटीदार, डॉक्टर नितिन जोशी, डॉक्टर नौशाद अली नकवी बीपीएम राजू सिंह गडरिया एवं विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
वही डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में सभी चिकित्सकों का पुष्पमाला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर विभागीय कर्मचारियों द्वारा समस्त चिकित्सा अधिकारियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजूसिंह गडरिया, संजय सिंगार, शकील हुसैन सैयद, सोहन पाटीदार रणजीत सिंह चौहान, लाल सिंह जनिया, आकाश सिंह, दिव्या सीतलानी, मधुबाला तिवारी, जया मेडा, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, अमित वर्मा एवं अन्य स्टाफ के सदस्यों के द्वारा सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया।