Homeसरदारपुर - विधानसभादसाई - डॉक्टर डे के अवसर पर पत्रकार संघ ने किया डॉक्टरों...

दसाई – डॉक्टर डे के अवसर पर पत्रकार संघ ने किया डॉक्टरों का अभिनंदन, कहा – डॉक्टर है धरती के देव

दसाई। आज डॉक्टरों का योगदान अमूल्य है। कोरोनाकाल में जिस तरह डॉक्टर ने मरीजों की सेवा की उससे लोगों के मन में डॉक्टरों के प्रति श्रद्धा और आदर का भाव और बढ़ा है। लोगों का मानना है कि अगर कोरोना के चले कहर में डॉक्टरों ने 24 घंटे मरीजों की सेवा नहीं की होती तो ज्यादा लोग मौत के शिकार होते। आज डॉक्टर धरती पर लोगों के लिए भगवान साबित हुए हैं। उक्त बात कहते हुए पत्रकार संघ ने 1 जुलाई डॉक्टर डे के अवसर डॉक्टरों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शुभकामना कार्ड भी डॉक्टरों को भेंट किए गए। इस दौरान पत्रकार रामकरण पटेल, सुभाष मंडलेचा, अमृतलाल मारू, नरेंद्र पंवार, मनीष चौधरी, प्रतिक राठौर आदि ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नरेन्द्र मिश्रा का अभिनंदन किया और उनकी सेवाओं की प्रशंसा की। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पत्रकार संघ ने सदैव सहयोग किया है उनके सहयोग से मैं अभिभुत हुं। डॉक्टर कृष्णकांत गहलोत,
डॉ. आरसी मंडल आदि का भी सम्मान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!