Homeसरदारपुर - विधानसभासरदारपुर - रिगनोद के समीप दो बाइक में हुई टक्कर, 1 की...

सरदारपुर – रिगनोद के समीप दो बाइक में हुई टक्कर, 1 की मौत, 3 घायल

सरदारपुर। राजगढ़ – कुक्षी मार्ग पर ग्राम रिगनोद के समिप मंगलवार शाम को 2 बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रिंगनोद के समीप दत्तीगांव से भिलिखेड़ी की और जा रही बाइक तथा सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार 30 वर्षीय युवक राकेश पिता बाबू निवासी दत्तीगांव की मौके पर ही मौत हो गई। वही 35 वर्षीय महिला सुकलीबाई तथा 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी को 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉ. एमएल जैन द्वारा घायलों का उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिंगनोद पुलिस भी मौके पर पहुँची थी। टक्कर में क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइक को चौकी पर लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!