बाग। संगतेश्वर क्षैक्षिण संस्थान कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड जिला जोधपुर राजस्थान मे सामाजिक विकास व लौहार क्रांति समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में 7 वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष मे आनलाईन डिजिटल बेस्ट योग मुद्रा चेलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता मे कुल 758 प्रतिभागियो ने अपने गुगल फार्म पंजीयन अपने बेस्ट योगा के फोटु अपलोड किये। आयोजन के मुख्य समन्वयक भंवरलाल मालवीय ने बताया प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान छंवर लाल रहे। दुसरे स्थान पर लक्ष्मण कुमार व तीसरे स्थान पर संयुक्त रुप से सुनयना लोहार व मोनिका चोहान रही। प्रतियोगिता में उत्कृषठ कार्य करने वालो को प्रतिभागियो को आनलाईन सर्टीफिकेट प्रदान किये गये। जिसमे श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पंवार को भी उत्कृष्ठ कार्य करने पर सम्मानित किया गया। सभी इष्ट मीत्रो ने बधाई दी।