राजगढ़। जनजाति विकास मंच तहसील सरदारपुर द्वारा गुरुवार को मेला मैदान स्थित शिव वाटिका में विरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में रानी दुर्गावती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए दिवानसिंह मकवाना ने बताया कि वीरांगना महारानी दुर्गावती ने मुगल शासकों की सेना को अनेक बार परास्त किया और जीते जी अपना राज्य मुगलों को नहीं दिया। महारानी ने न केवल परकियों से संघर्ष किया अपितु एक आदर्श शासन भी संचालित किया। उनके शासन काल में जल संरक्षण को लेकर बड़े-बड़े तालाब बनाये गये। जिसमें जबलपुर में स्वयं दुर्गावती के नाम पर रानी ताल है, जो सौ एकड़ में फैला था। उनके सेनापति आधार सिंह के नाम पर आधार ताल भी बनाया गया। इस दौरान जनजाति विकास मंच के गोविन्द वडखिया, भुपेंद्र भुरिया, दिलीप मछार, भुपेंद्र, सुजित, सुरेश गुड़िया, जमना भुरिया, दलसिंह अमलियार, हेमराज हटिला, दिवान भुरिया, कमल रावत आदि उपस्थित थे।