Homeबामनियाबामनिया - अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा जिले में कोरोना काल...

बामनिया – अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा जिले में कोरोना काल में किया राशन वितरण, कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

बामनिया। स्थानीय महाशय धर्मपाल (MDH) दयानंद आर्य विद्यालय बामनिया परिसर में शनिवार को अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ (रजि) नई दिल्ली के द्वारा क्षेत्र में संचालित संस्थाओं के माध्यम से कोविड-19 के नियमों को पालन करते हुए खाद्य सामग्री के वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन सांसद गुमानसिंह डामोर के मुख्य आतिथ्य में एवं गोवर्धन सिंह राठौर, विश्वास सोनी भाजपा जिला उपाध्यक्ष, आचार्य दयासागर प्रभारी, संदीप मांडोल पेटलावद मंडल अध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। संस्था द्वारा कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी प्राचार्य प्रवीण अत्रे द्वारा दी गयी। विशेष अतिथि आचार्य दयासागर ने दान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा संस्था द्वारा थांदला, भामल, काकनवानी तथा बामनिया के आसपास के गांवों में होने वाले राशन वितरण के बारे में जानकारी दी। विश्वास सोनी ने क्षेत्र में चलाए जा रहे प्रकल्पों, समस्त संस्थाओं की गतिविधियों के साथ ही बताया कि संस्था द्वारा गत वर्ष तरह इस वर्ष भी राशन के एक हजार पैकेट एवं आठ आक्सीजन कंस्ट्रट्रेशन मशीन क्षेत्र केजरूरतमंद लोगो के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। सांसद गुमानसिंह डामोर ने अखिल भारतीय दयानंद सेवाश्रम संघ द्वारा किये जा रहे राशन सामग्री वितरण सहित आर्य समाज के आजादी में योगदान एवं विषम परिस्थितियों में संस्था द्वारा हर बार किये जा सहयोग की प्रशंसा की और जिले में इस प्रकार के सेवाभावी आर्यसमाज की संस्थाओ एवं सीबीएसई विद्यालय का संचालन इस क्षेत्र के लिए सौभाग्यशाली बताया।साथ में उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को कोविड-19 के व्यक्ति ने टीकाकरण लगवाने हेतु आह्वान किया और लोगों को प्रेरित करने की प्रेरणा भी दी। पेटलावद मंडल अध्यक्ष संदीप मांडोत ने भी संस्था के सामाजिक कार्यो की प्रशंसा कर हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया। कोरोना महामारी के समय अपने जीवन की परवाह न करते हुए सामाजिक सेवा में अपना अमूल्य सहयोग देने वाले रामरसोडा के सदस्यों, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं टीम सहित अन्य जनों का कोरोना योद्धाओं का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यकम में सांसद ने क्षेत्र में वितरण हेतु जा रहे वाहनों को ओम पताका दिखाकर रवाना किया। उपस्थित जरूरतमंदों को राशन सामग्री भी प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन आचार्य दिलीप कुमार ने किया एवं आभार संस्था प्रबंधन समिति के मुख्य सदस्य संजय मखोड़ ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदीप पागरेचा (थांदला), महेश नागर, शांतिलाल सोलंकी, संजय पाढ़ी, सहित मधु परिहार (असिसटेंट एडमिन), स्मिता भट्ट, मुकेश कृष्णात्रे, आयुषी जैन सहित अनेक नागरिकों की उपस्थिति थे। अंत में शांति पाठ कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!