Homeअपना शहरराजगढ़ - प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर...

राजगढ़ – प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कांग्रेस ने पेट्रोल पंप पर किया धरना प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल के दामो मे सबसे अव्वल मध्यप्रदेश – विधायक ग्रेवाल

राजगढ़। केन्द्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार द्वारा निरंतर पेट्रोल-डीजल की कीमतो मे वृध्दि की जा रही है। जनवरी मे पेट्रोल 91.46 रूपये था जो अब 105.04 रूपये हो गया है, वही डीजल 81.62 रूपये से 94.16 रूपये से अधिक हो गया है। देश मे अगर पेट्रोल-डीजल सबसे ज्यादा महंगा है तो मध्यप्रदेश मे है, हमारी सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल मे की गई बेतहाशा वृद्धि को वापस लिया जाए यह बात सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सरदारपुर द्वारा राजगढ़ के कुक्षी नाका स्थित पेट्रोल पंप पर दिए गए धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही। धरना प्रदर्शन को दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पार्षद गोविन्द पाटीदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, लोकेन्द्रसिंह दरबार, मांगीलाल डामर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जनपद सदस्य केकडिया डामोर, पार्षद धीरज गोराना, महामंत्री राजेश यादव, भादरसिंह सिसौदिया, छगनलाल मकवाना, विश्राम तडवी, वर्दीचंद मारू, जीवन धाकड, चेतन जाट, सुरज सिन्दडा, भानुप्रतापसिंह चौहान, भरत देवडा, बबलु डोडियार, गोलु शाह, अर्जुन गेहलोत, शंभु चौधरी, बगदीराम मारू, शोभाराम सिर्वी, सुनील कटारा, अजय चैयल, जितेन्द्र मेडा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री राजेन्द्र लोहार ने किया। उक्त जानकारी विष्णु चौधरी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!