दसाई। अति प्राचीन शनि मंदिर में न्याय के देवता शनीजी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शनि देव का तेल अभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया गया। शनि भक्तों ने उनकी प्रिय वस्तुएं उड़द, तिल, लोहा आदि चढ़ाकर मंगल की प्रार्थना की। इस अवसर पर कोरोना से निजात पाने के लिए रुद्राभिषेक भी किया गया। मंदिर पुजारी यशवंत जोशी और पंडित गोवर्धन जोशी ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया।