Homeचेतक टाइम्सराजोद - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद...

राजोद – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया पौधारोपण

राजोद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को संजीवनी अभियान के तहत पौधारोपण किया। गौरतलब हैं की कोरोना महामारी के तहत जिस प्रकार जनमानस ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे थे। इस प्रकार की स्थिति को देखते हुए आज वृक्ष लगाने की आवश्यकता अधिक है। वृक्ष हमे जीवन प्रदान करने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते है, जिसके बिना मानव जाति का अस्तित्व असंभव है। पर्यावरण की सुरक्षा आम आदमी के जीवन से जुड़ा विषय है। पर्यावरण का संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी तहत विद्यार्थी परिषद ने संजीवनी अभियान के तहत वैक्सीनेशन सेंटर पर पौधारोपण किया। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू , नगर अध्यक्ष शुभांकर बग्गड़ , नगर मंत्री अर्जुन मदारिया, हरीश मदारियां, अर्जुन पोपंडिया, अमन कावलिया, प्रदीप पटेल, शिवम राठौड़, तेजस अटोलिया, राजेश नायमा, भानु मेहता, नवीन पटेल, ईश्वर बग्गड़, सागर सोलंकी, पुनीत दईया,नारायण कांकर,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आशुतोष सरा ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!