Homeअपना शहरराजगढ़ - गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था के संस्थापक आचार्य श्री ऋषभचंद्र...

राजगढ़ – गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था के संस्थापक आचार्य श्री ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी के निधन पर संस्था ने दी श्रद्धांजलि

राजगढ़। श्री मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक मानव सेवा के मसीहा जीवदया पालक, परम पूज्य आचार्य द्वारा संचालित एक मात्र सहकारी संस्था गुरुराज विद्या साख सहकारी संस्था मर्यादित राजगढ़ के संस्थापक आचार्य ऋषभचंद्र सुरीश्वरजी महाराज साहब का देवलोक गमन पर संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। संस्था प्रबंधक संजय बाफना द्वारा आचार्य श्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान संस्था अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने आचार्य श्री को श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा की जीवन में सदैव एक प्रेरणादाई  बनकर आचार्य श्री ने हम सभी का मार्गदर्शन किया है। आचार्य श्री के बताए हुए मार्गदर्शन पर हम सदैव कार्य करते रहेंगे। वही उपाध्यक्ष सुजनमल जैन द्वारा शोक संदेश मे कहा की आचार्य श्री का इतनी जल्दी हमारा साथ छोड़ देना अत्यंत ही दुख का क्षण है। मैं इस दुख की घड़ी मे आचार्य  श्री  के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता  इश्वर शांति प्रदान करे और उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। समस्त संचालक मंडल, समस्त राजगढ़ व लाबरिया शाखा का स्टाफ व संस्था के समस्त सदस्य एवं खाताधारक व समस्त गुरूराज परिवार की और से श्र‌द्धा सुमन अर्पित करते हुए मोक्ष की कामना करते हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!